मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

इजराइल: जेरूसलम बस स्टॉप विस्फोट में एक की मौत, कई घायल

इंडिया वॉइस

पुलिस ने कहा कि दो विस्फोट आधे घंटे के अंतराल पर हुए, यह देखते हुए कि विस्फोटक विशेषज्ञ पुलिस और फोरेंसिक वैज्ञानिकों के साथ घटनास्थल पर थे, "सबूत इकट्ठा कर रहे थे और संदिग्धों के लिए क्षेत्र की छानबीन कर रहे थे।"

शेयर करें

Israel blast: एक बड़ी खबर Israel से सामने आ रही है यहां की राजधानी यरुशलम में जोरदार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये धमाका एक बस स्टैंड के पास हुआ है। धमाके के बाद आर्मी जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में 1 की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बम धमाके की जांच शुरू कर दी गई है। इजरायल आर्मी रेडियो ने कहा कि घटनास्थल पर एक विस्फोटक उपकरण के कारण ये धमाका हुआ है। धमाकी की वजह का भी पता नहीं चल सका है।

आपको बता दें कि, अभी तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि ये फिलिस्तीनी हमला हो सकता है। इजरायल-फिलिस्तीनी तनाव के बीच ये हमले हुए हैं। कुछ दिनों पहले इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक पर छापा मारा था। छापेमारी में इजरायली सैनिकों ने 19 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

गौरतलब है कि इस साल वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायल और फिलिस्तीनियों की लड़ाई में अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायली सेना का कहना है कि मारे गए ज्यादातर फलस्तीनी आतंकवादी हैं।

शेयर करें