मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान बाजार में हुआ बम विस्फोट, एक युवक की मौत, 20 घायल

इंडिया वॉइस

धमाका कोहलू शहर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान में हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 20 लोग घायल हुए हैं और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

शेयर करें

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को एक दुकान में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घटना बलूचिस्तान के कोहलू जिले के भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित मिठाई की दुकान की है।

धमाका कोहलू शहर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान में हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 20 लोग घायल हुए हैं और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बारह लोगों की हालत गंभीर है।

बलूचिस्तान के शिक्षा मंत्री मीर नसीबुल्लाह मारी के अनुसार, घायलों को कोहलू जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। उन्होने कहा कि अस्पताल में मेडिकल इमरजेंसी लगा दी गई है और घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है।

बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती और रिमोट से नियंत्रित बम विस्फोटों सहित आतंकवादी हमले एक आम समस्या है, जिसमें उग्रवादी और विद्रोही नागरिकों को भी नहीं बख्शते हैं और सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों पर हमले और अशांति पैदा करने की कोशिश करते हैं।

शेयर करें