Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. युद्ध का 21वां दिन : डोनबास में यूक्रेनी सैनिको की गोलाबारी, मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने लोगों को बनाया बंधक

युद्ध का 21वां दिन : डोनबास में यूक्रेनी सैनिको की गोलाबारी, मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने लोगों को बनाया बंधक

दावा किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने युद्ध में अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर रूस ने कब्जा कर लिया था। अब यूक्रेन खेरसान पर भी हमला कर रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 16 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के 21वें दिन भी दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। डोनबास में यूक्रेन की ओर से ताबड़तोड़ गोलाबारी की गई। वहीं मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने 500 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

रूस और यूक्रेन के बीच जोरदार गोलीबारी

वहीं तमाम अंतरराष्ट्रीय कोशिशों और ऑनलाइन वार्ताओं के बावजूद भारतीय समय के मुताबिक बुधवार दोपहर तक रूस और यूक्रेन के बीच जोरदार गोलीबारी जारी है। दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की ओर से दावा किया गया है कि डोनबास में यूक्रेन की सेना की ओर से लगातार गोलाबारी की गई। यूक्रेन की ओर से 10 मोटार्ड दागे गये।

यूक्रेन की सेना ने युद्ध में अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों को मारा- दावा

साथ ही ये दावा भी किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने युद्ध में अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर रूस ने कब्जा कर लिया था। अब यूक्रेन खेरसान पर भी हमला कर रहा है। खेरसान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूस के हेलीकॉप्टरों पर जोरदार हमला बोला। हमले के बाद उसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं। यूक्रेन की ओर से किए गए हमले में कम से कम 3 हेलीकाप्टरों और सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया।

पढ़ें :- पायलट के गढ़ में आज पीएम की सभा,राजस्थान के रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी

वहीं रूस भी अपने हमले को रोकने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेनी शहर मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने ना सिर्फ ताबड़तोड़ हमले किए बल्कि 500 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर जारी हमलों में एक 12 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। यूक्रेन के जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है। नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तेव ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com