मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Russia-Ukraine War : पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी, बूचा में 400 से ज्यादा शव मिले

इंडिया वॉइस

रूस ने यूक्रेन के अधिकतर शहरों पर हवाई हमले की चेतावनी जारी कर दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बूचा शहर में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए दौरा किया।

शेयर करें

कीव, 5 अप्रैल। यूक्रेन पर रूस के हमले के 41वें दिन पूरे यूक्रेन पर एक साथ आक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। यूक्रेन के ज्यादातर शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गयी है। यूक्रेनी शहर बूचा में 400 से ज्यादा शव मिले हैं, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बूचा का दौरा किया है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 41 दिन लंबा खिंच जाने के बाद भी दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। यूक्रेनी शहर बूचा में सामूहिक नरसंहार की तस्वीरें सामने आई हैं। बूचा में सड़कों पर जगह-जगह लोगों के शव की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई हैं, जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हैं तो किसी के शरीर पर नजदीक से गोलियां लगने और उत्पीड़न के निशान हैं। अब तक 400 से ज्यादा शव मिल चुके हैं और अभी शव ढूंढ़े जा रहे हैं। इसके बाद रूसी सैनिकों पर युद्ध अपराध के आरोप लग रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बूचा का दौरा किया। उन्होंने बूचा की हालत देखकर रूसी सैनिकों को हत्यारा व बलात्कारी कहा है। स्थानीय निवासियों से बातचीत के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने यूक्रेन में युद्ध अपराध और नरसंहार किया। इस बीच यूक्रेन पर एक बार फिर रूस की ओर से हवाई हमले का खतरा मंडरा रहा है। लगभग पूरे यूक्रेन के लिए हवाई हमले की चेतावनी जारी की गयी है। यूक्रेन के खारकीव, कीव, मायकोलाइव, पोल्टावा, सुमी, टरेनोपिल, ओडेसा, दोनेत्स्क, लवीव समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों में लगातार सायरन बज रहे हैं।

शेयर करें