मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

इंडोनेशिया में 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप से करीब 20 लोगों की मौत और 300 घायल होने की खबर

इंडिया वॉइस

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप में करीब 20 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 300 लोग घायल हो गए. भूकंप से बुरी तरह प्रभावित शहर के एक स्थानीय अधिकारी ने मीडिया को बताया.

शेयर करें

Indonesia Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से कांपा इंडोनेशिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इस दौरान 20 लोगों की जान चली गई। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सियांजुर के प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने बताया कि अभी मुझे जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से सिर्फ एक ही अस्पताल में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 300 लोगों का इलाज चल रहा है। ज्यादातर को इमारतों में फंसने के कारण फ्रैक्चर हुआ है। हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।

ब्रॉडकास्टर मैट्रो टीवी को सियानजुर प्रशासन के प्रमुख हर्मन सुहरमन ने बताया कि “यह जानकारी जो मुझे अभी मिल रही है, इस अस्पताल में ही करीब 20 लोगों की मौत हुई है और कम से कम 300 लोगों का इलाज चल रहा है. इनमें से अधिकतर इमारत के मलबे में दबने के कारण हड्डियां टूटने के कारण यहां आए.”

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, इसके कारण सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। जकार्ता में भूकंप के बाद लोग घबरा गए। अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

आपको बता दें कि, इससे पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया था। राहत की बात यह थी कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया था कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र दक्षिण बेंगकुलू के दक्षिण पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किमी की गहराई में था। इसके बाद एक और झटका आया था, जिसकी तीव्रता 5.4 थी।

शेयर करें