मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में बंद कमरे में मिली 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश

इंडिया वॉइस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है ,संदिग्ध हालत में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश बंद कमरे में मिली है,साथ ही उसके द्वारा गोद ली गई 14 वर्षीय लड़की भी संदिग्ध हालत में गायब हो गई है

शेयर करें

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है ,संदिग्ध हालत में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश बंद कमरे में मिली है,व्यक्ति का नाम अनिल सक्सेना बताया जा रहा है,इस घटना से आस-पास के लोगो के मन में खौफ हो गया है,बंद कमरे में अनिल सक्सेना की लाश मिलने के साथ ही उसके द्वारा गोद ली गई 14 वर्षीय लड़की भी संदिग्ध हालत में गायब हो गई है

इस घटना की जानकारी पुलिस को को दे दी गयी है,मौके पर पुलिस पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और इस मामले के हर एक पहलु पर जांच का आदेश दिया गया है, परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है,पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है, जिससे मामले में जल्द खुलासा किया जा सके

पुलिस द्वारा सबसे ज्यादा प्राथमिकता 14 वर्षीय लड़की को खोजने में है,अनुमान लगाया जा रहा है की लड़की के मिलने से कई राज खुल जाएंगे,और मौत के पीछे की वजह का भी पता चल जाएगा,अभी तक ये पता नहीं चल पाया है की 14 वर्षीय बच्ची अचानक संदिग्ध हालत में कैसे गायब हो गई,एक सीसीटीवी में लड़की को खुद ही घर से जाते हुए देखा गया है. पुलिस आस पास के इलाके में लगे और सीसीटीवी खंगालने शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में 60 वर्षीय अनिल सक्सेना अपनी पत्नी और गोद ली हुई 14 वर्षीय बेटी के साथ रह रहे थे. बताया जा रहा है कि शाम के समय अचानक 14 वर्षीय लड़की संदिग्ध हालत में गायब हो गई. शाम को जब अनिल सक्सेना की पत्नी दिल्ली से घर वापस लौटी तो उसने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और उसमें ताला लगा हुआ था. इससे उसे शक हो गया कि घर में कुछ गड़बड़ है. ताला खोलकर देखा गया तो अंदर बुजुर्ग की लाश बेड (60 year old dead body found) पर पड़ी हुई थी. माना जा रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है, क्योंकि गले पर निशान होने की बात भी कही जा रही है.

टैग: crime news
शेयर करें