मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 750 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, यहां देखें पूरी डिटेल

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रताप सिंह शाह के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 302 नामांकन केंद्रों पर कुल 750 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कराए हैं।

Uttarakhand Assembly Election
शेयर करें

Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा-2022 चुनाव के लिए 302 नामांकन केंद्रों पर कुल 750 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कराए हैं। उत्तराखंड के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रताप सिंह शाह के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 302 नामांकन केंद्रों पर कुल 750 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कराए हैं। इसमें विधानसभा पुरोला में 07, यमुनोत्री में 10 और गंगोत्री में 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज कराए हैं।

उत्तरकाशी में कुल 27 उम्मीदवारों ने किया नामांकन 

उत्तरकाशी जनपद में कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन कराए हैं। इसी प्रकार चमोली जनपद के बद्रीनाथ में 13, थराली में 09, कर्णप्रयाग में 12 उम्मीदवारों ने नामांकन कराए हैं। चमोली जनपद में कुल नामांकन संख्या 34 हैं। रुद्रप्रयाग की 02 विधानसभा सीटों पर 27 लोगों ने नामांकन कराया है। इनमें केदारनाथ में 14, रुद्रप्रयाग में 13 नामांकन शामिल हैं।

गढवाल की 6 सीटों पर 44 उम्मीदवार

टिहरी गढ़वाल की 6 सीटों पर 44 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। घनसाली में 09, देवप्रयाग में 07, नरेन्द्रनगर में 06, प्रतापनगर में 07 टिहरी में 08 और धनोल्टी में 07 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर 144 नामांकन हुए हैं। चकराता में 10, विकासनगर में 11, सहसपुर 15, धर्मपुर में 20, रायपुर में 18, राजपुर में 12, देहरादून कैंट में 17, मसूरी में 08, डोईवाला में 19 तथा ऋषिकेश में 14 नामांकन शामिल हैं।

हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर 131 नामांकन

हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर 131 नामांकन हुए हैं। इनमें हरिद्वार में 10, भेल रानीपुर में 13, ज्वालापुर 10, भगवानपुर में 7, झबरेड़ा में 12, पिरानकलियर में 15, रुड़की में 11, खानपुर में 12, मंगलौर में 12, लक्सर में 15 तथा हरिद्वार ग्रामीण में 14 नामांकन हुए हैं। पौड़ी गढ़वाल की छह विधानसभा सीटों पर यमकेश्वार में 6, पौड़ी में 11, श्रीनगर में 8, चौबटाखाल में 11, लैंसडौन में 8, कोटद्वार में 13 नामांकन हुए हैं। कुल 57 लोगों ने अपने नामांकन कराए हैं।

पिथौरागढ़ की 4 विधानसभा सीटों पर 32 उम्मीदवार

पिथौरागढ़ की 4 विधानसभा सीटों पर 32 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है, जिनमें धारचूला में 08, डीडीहाट में 10, पिथौरागढ़ में 07 और गंगोलीहाट में 07 नामांकन शामिल हैं। बागेश्वर की 02 विधानसभा सीटों पर 20 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें कपकोट में 10 और बागेश्वर में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अल्मोड़ा की 6 विधानसभा सीटों पर 57 लोगों ने नामांकन कराया है। द्वाराहाट में 12, सल्ट में 10, रानीखेत में 08, सोमेश्वर में 09, अल्मोड़ा में 10, जागेश्वर में 8 नामांकन दाखिल हुए हैं।

ऊधमसिंहनगर में 89 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

जनपद चंपावत की दो विधानसभा सीटों पर 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। लोहाघाट में 09 ने नामांकन कराया है। चंपावत में 07 नामांकन हुए हैं। नैनीताल की 06 सीटों पर 72 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है, जिनमें लालकुआं 14, भीमताल में 11, नैनीताल में 07 हल्द्वानी में 14 कालाढूंगी में 13 और रामनगर में 13 उम्मीदवार नामांकन कराया है। ऊधमसिंहनगर में 89 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है, जिनमें जसपुर में 12, काशीपुर में 11, बाजपुर में 06, गदरपुर में 07, रुद्रपुर में 12, किच्छा में 14, सितारगंज में 09, नानकमत्ता में 08 और खटीमा में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

शेयर करें