मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, जाँच में जुटी पुलिस

up bureau

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में स्थित जीएसटी ग्लोबल स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपखेड़ा गांव के निवासी राम स्वरूप के रूप में हुई है।

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, जाँच में जुटी पुलिस
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, जाँच में जुटी पुलिस
शेयर करें

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में स्थित जीएसटी ग्लोबल स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपखेड़ा गांव के निवासी राम स्वरूप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले राम स्वरूप और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर किसी और घटना का नतीजा। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

शेयर करें