मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
क्षेत्रीय

जाने-माने रेसर केई कुमार की चेन्नई में नेशनल चैंपियनशिप रेसिंग इवेंट के दौरान दुर्घटना में हुई मौत

इंडिया वॉइस

चेन्नई में रविवार को हुई नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में एक भीषण हादसा देखने को मिला। टक्कर के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर बाड़ से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मशहूर रेसर केई कुमार की भी मौत हो गई। वह 59 वर्ष के थे। इस दुर्घटना के बाद दौड़ को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। यह रेसिंग इवेंट मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित किया गया था।

शेयर करें

Car Racing event at Chennai: चेन्नई में रविवार को हुई नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में एक भीषण हादसा देखने को मिला। टक्कर के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर बाड़ से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मशहूर रेसर केई कुमार की भी मौत हो गई। वह 59 वर्ष के थे। इस दुर्घटना के बाद दौड़ को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। यह रेसिंग इवेंट मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, केई कुमार मद्रास मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य थे। रेस के दौरान कुमार की कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बगल में जा रही कार से टकरा गई। इससे कुमार की कार अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई। तेज रफ्तार कार फेंसिंग से टकराकर पलट गई। इसके बाद तुरंत लाल झंडी दिखाकर दौड़ को रोक दिया गया।

कुछ देर बाद कुमार को कार के मलबे से निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें ट्रैक के मेडिकल सेंटर में प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर के प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। आयोजकों ने केई कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। रेस मीट के अध्यक्ष विक्की चंडोक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

चंडोक ने कहा- कुमार एक अनुभवी रेसर थे। मैं उन्हें काफी पहले से जानता हूं। वह काफी समय से प्रतियोगी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। एमएमएससी और पूरी रेसिंग टीम उनके निधन पर दुखी है। साथ ही उनके परिवार के प्रति भी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। इसके साथ ही शासी निकाय एफएमएससीआई और एमएमएससी ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें