मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
पंजाब

पंजाबः विजिलेंस का नकली इंस्पेक्टर बन लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Desk

लुधियाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो विजिलेंस का नकली इंस्पेक्टर बन कर सरकारी कर्मचारियों से वसूली करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरमनप्रीत सिंह है जो लुधियाना का ही रहने वाला है। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर रैंक की तीन वर्दियां व अन्य सामान सहित उसकी कार बरामद की है।

arrest
शेयर करें

लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो विजिलेंस का नकली इंस्पेक्टर बन कर सरकारी कर्मचारियों से वसूली करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरमनप्रीत सिंह है जो लुधियाना का ही रहने वाला है। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर रैंक की तीन वर्दियां व अन्य सामान सहित उसकी कार बरामद की है।

कार पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। इस मामले में लुधियाना के एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि आरोपी पेशे से डिजाइनर है। उसका सपना था कि वह पुलिस में भर्ती हो। पुलिस में भर्ती नहीं हो सका तो आरोपी ने नकली इंस्पेक्टर बन अपने शौक पूरे करने शुरू कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि उक्त आरोपी अब तक 6 सरकारी कर्मचारियों से विजिलेंस के नाम पर पैसे वसूल चुका है।

शेयर करें