मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
बड़ी खबर

दुनिया के पांचवें सबसे रईस व्यक्ति बने गौतम अडाणी, व्यक्तिगत संपत्ति 125 अरब डॉलर हुई

इंडिया वॉइस

दुनिया के टॉप 100 रईसों की सूची में भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 102 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

Gautam Adani News
AHMEDABAD, INDIA - JULY 19: Chairman Of Adani Group Gautam Adani poses for a profile shoot during an interview on Jlu on July 19, 2010 in Ahmedabad, India. (Photo by Ramesh Dave/Mint via Getty Images)
शेयर करें

भारत समेत एशिया के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी ने व्यक्तिगत कमाई में एक और छलांग लगाई है। 125 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ गौतम अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के टॉप 100 रईसों की सूची में भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 102 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनरीज इंडेक्स के आज जारी आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ मंगलवार के कारोबार में ही गौतम अडाणी की संपत्ति में 6.31 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 118.69 अरब डॉलर से बढ़कर 125 अरब डॉलर हो गई है। व्यक्तिगत संपत्ति में हुए इस इजाफे के साथ ही गौतम अडाणी ने वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दुनिया के टॉप 100 रईसों की सूची में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। वॉरेन बफेट फिलहाल 120 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं।

ब्लूमबर्ग की टॉप 100 रईसों की सूची में अभी भी एलन मस्क 252 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ पहले स्थान पर और जेफ बेजॉस 164 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसी तरह बर्नार्ड अरनॉल्ट 134 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ तीसरे और बिल गेट्स 125.02 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस आंकड़े के मुताबिक गौतम अडाणी और बिल गेट्स की संपत्ति में अब बहुत मामूली अंतर रह गया है। ऐसे में अगर शेयर बाजार की चाल का साथ मिला, तो अगले एक या दो कारोबारी दिन में ही गौतम अडाणी बिल गेट्स को भी व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।

ब्लूमबर्ग की दुनिया के टॉप 100 रईसों की सूची में गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के अलावा पांच अन्य भारतीयों को भी स्थान मिला है। इस सूची में अजीम प्रेमजी 31.6 अरब डॉलर की व्यक्तिगत का संपत्ति के साथ 37वें स्थान पर, शिव नाडार 27.1 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 45वें स्थान पर, राधाकिशन दमानी 20.9 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 66वें स्थान पर, लक्ष्मी मित्तल 18.4 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 85वें स्थान पर और साइरस पूनावाला 16.6 अरब डालर की संपत्ति के साथ 98वें स्थान पर बने हुए हैं।

शेयर करें