मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाके में 20 लोगो की मौत ,40 से अधिक लोग घायल

इंडिया वॉइस

Blast in Kabul Mosque:> अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ है जिस धमाके मे 20 लोग की मौत हो गयी है और 40 लोग बुरी तरह घायल हो गए है

शेयर करें

Blast in Kabul Mosque: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दिल दहला देनी वाली एक घटना सामने आई है, काबुल के एक मस्जिद में जुमे के बाद की नमाज के दौरान काफी बड़ा बम धमाका हुआ है जिस धमाके मे 20 लोग की मौत हो गयी है और 40 लोग बुरी तरह घायल हो गए है,अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुये इस घटना से लोगो में खौफ समा गया है

घटना स्थल को पूरी तरह से तालिबान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने सील कर दिया है,काबुल के इमरजेंसी हास्पिटल में अभी 27 लोगो को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,इस बम धमाके में बड़ो के साथ 5 बच्चे भी शामिल है,फिलहाल घायलों को काबुल के अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया जा रहा है

अभी तक किसी भी संगठन ने इस बम धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है,पिछले कुछ महीनो से इस तरह के कई हमले हो चुके है,जिनमें मस्जिदों को ही निशाना बनाया गया. लेकिन इस हमले में एक नई बात भी है. अब तक शिया मस्जिदों को आतंकी संगठन आईएस द्वारा निशाना बनाया जा रहा था. लेकिन इस बार जहा हमला हुआ है व्हा शीया आबादी नहीं रहती है.

काबुल में फिलहाल तालिबान की सरकार है. बीते दिनों ही वहां तालिबान की सरकार को एक साल पूरा हुआ है. अशरफ गनी की सरकार को सत्ता से हटाकर तालिबान ने वहां कब्जा किया था.तालिबान में बीते कुछ महीनों में बम धमाकों की कई वारदातें हुई हैं. बीते दिनों भी काबुल की एक मस्जिद में धमाका हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी.

शेयर करें