1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में बर्फीले तूफान से 31 की मौत; हजारों उड़ानें रद्द, कई घरों की बत्ती गुल

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 31 की मौत; हजारों उड़ानें रद्द, कई घरों की बत्ती गुल

Winter storm in US: भीषण सर्दी के तूफान ने रविवार को लाखों अमेरिकियों के लिए क्रिसमस का दिन दुख भरा बना दिया। अमेरिका में दशकों के सबसे खतरनाक बर्फीले तूफान ने अब तक 31 लोगों की जान ले ली है. राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. जिससे मौतों की संख्या और बढ़ सकती है. बर्फीले तूफान की वजह से हजारों अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Winter storm in US: भीषण सर्दी के तूफान ने रविवार को लाखों अमेरिकियों के लिए क्रिसमस का दिन दुख भरा बना दिया। कई घरों की बत्ती गुल रही रात भर। अमेरिका में दशकों के सबसे खतरनाक बर्फीले तूफान ने अब तक 31 लोगों की जान ले ली है. राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. जिससे मौतों की संख्या और बढ़ सकती है. सबसे ज्यादा खराब हालात पश्चिमी न्यूयॉर्क में बफेलो में देखे गए. बर्फीले तूफान ने पूरे शहर को असहाय बना दिया है। बर्फीले तूफान की वजह से हजारों अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी गई।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बफेलो की मूल निवासी और न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि लगता है कि जैसे ये इलाका एक युद्धक्षेत्र है. सड़कों के किनारे पड़ी गाड़ियों की संख्या चौंकाने वाली हैं. जहां आठ फुट (2.4-मीटर) बर्फ पड़ी है और बिजली की कटौती ने जिंदगी के लिए और खतरनाक स्थितियां पैदा कर दी हैं. होचुल ने रविवार शाम संवाददाताओं से कहा कि शहर के लोग अभी भी बहुत खतरनाक जानलेवा स्थिति की चपेट में हैं. उन्होंने इलाके में हर किसी को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी. जबकि अमेरिका के कई पूर्वी राज्यों में 200,000 से अधिक लोगों को क्रिसमस बिजली के बगैर बिताना पड़ा. अमेरिका के 9 राज्यों में तूफान बम साइक्लोन (Bomb Cyclone) के कारण 31 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है. जिनमें कोलोराडो में 4 लोगों की मौत भी शामिल है. न्यूयॉर्क राज्य में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. वहां अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है.

आपको बता दें कि, आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को बचाव के लिए मदद की जरूरत वाले लोगों की तलाश करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है. उनको घंटों तक गाड़ियों में और बर्फ के नीचे शवों की खोज करनी पड़ रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जमे हुए बिजली के सबस्टेशनों के कारण कुछ लोगों के घरों में मंगलवार तक बिजली वापस आने की उम्मीद नहीं थी. जबकि एक जमे हुए सबस्टेशन के बारे में बताया जाता है कि वह 18 फीट बर्फ के नीचे दब गया था. ट्रैकिंग वेबसाइट Flightaware.com के अनुसार रविवार को 2,400 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया. अटलांटा, शिकागो, डेनवर, डेट्रायट और न्यूयॉर्क सहित हवाई अड्डों पर पूरे क्रिसमस के दिन यात्री फंसे रहे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com