मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

रूस ने यूक्रेन के जिन हिस्सों को दी मान्यता, वहां अमेरिका ने लगाये प्रतिबंध

इंडिया वॉइस

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति बाइडन द्वारा इस अधिशासी आदेश का हस्ताक्षर करते हुए चित्र सहित एक ट्वीट भी किया गया है।

Russia Ukraine war
शेयर करें

Ukraine Russia Conflict : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे गतिरोध में अमेरिका भी सीधे तौर पर सक्रिय है। रूस ने यूक्रेन के जिन दो हिस्सों को मान्यता देने की घोषणा की थी, अमेरिका ने उन दोनों हिस्सों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन पर रूसी हमले की संभावना और अमेरिका सहित नाटो देशों की इसे टालने की कोशिशों के बीच रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो गणराज्यों डोनेत्स्क और लुहांस्क को नए देश के रूप में मान्यता दे दी।

इसे लेकर रूस और यूक्रेन के बीच तनाव तो बढ़ ही गया था, अब अमेरिका ने इन दोनों क्षेत्रों पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनेत्स्क और लुहांस्क पर पाबंदी लगाने संबंधी अधिशासी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति बाइडन द्वारा इस अधिशासी आदेश का हस्ताक्षर करते हुए चित्र सहित एक ट्वीट भी किया गया है।

ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लिखा है कि रूस को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन से मिलने वाले किसी भी तरह के लाभ से वंचित करने के लिए उन्होंने एक अधिशासी आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके अलावा वे यूक्रेन सहित अन्य सहयोगियों से लगातार बातचीत भी कर रहे हैं। डोनेत्स्क और लुहांस्क पर पाबंदियों के बाद अमेरिकी नागरिक इन क्षेत्रों में किसी तरह का निवेश या व्यापार नहीं कर सकेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर मिन्स्क समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुये कहा कि इससे यूक्रेन की शांति, स्थिरता और वहां की परंपराओं के लिए खतरा पैदा हो गया है।

 

शेयर करें