मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

दक्षिण अमेरिका के पेरू में विमान हादसा, 7 पर्यटकों की मौत

इंडिया वॉइस

अमेरिका में पेरू के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 7 यात्रियों की मौत हो गई है।

शेयर करें

लीमा, 05 फरवरी। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के नाजका रेगिस्तान में एक विमान हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। यह विमान नीदरलैंड और चिली के पयर्टकों को लेकर जा रहा था। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार विमान हादसा नाजका शहर में मारिया रीच हवाई क्षेत्र के पास हुआ है। नाजका पुलिस के प्रमुख कमांडर एडगर एस्पिनोजा ने बताया कि विमान के जमीन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई थी।

पेरू का नाजका लाइन्स यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो वहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह 2000 से अधिक साल से अधिक पुराने सैकड़ों विशाल भू-आकृति का घर है, जिनमें एक चिड़ियों, बंदरों, मकड़ियों और व्हेल शामिल हैं।

राजधानी लीमा से करीब 450 किमी दक्षिण में स्थित यह संरक्षित क्षेत्र 400 वर्ग किलोमीटर में है। नाजका और पाल्पा के शहरों के बीच पर्यटक आकाश से सबसे बेहतर दृश्य देखने पहुंचते हैं।

शेयर करें