मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

ट्रंप ने बाइडन पर दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेलने का आरोप लगाया

इंडिया वॉइस

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन को यूक्रेन के आसपास की स्थिति के बारे में चिंता करना बंद कर अमेरिकी सीमा के सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देने को कहा है।

शेयर करें

वाशिंगटन, 30 जनवरी। यूक्रेन-रूस संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमला बोला है। ट्रंप ने बाइडन पर दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेलने का आरोप लगाया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाइडन प्रशासन को यूक्रेन के आसपास की स्थिति के बारे में चिंता करना बंद कर अमेरिकी सीमा के सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देने को कहा है।

यूक्रेन-रूस के युद्ध संकट पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वाशिंगटन में हर कोई यूक्रेन की सीमा की रक्षा करने के लिए बैठा है, लेकिन दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण सीमा अभी हमारे लिए यूक्रेन की सीमा नहीं अमेरिका की सीमा है और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर किसी भी क्षण हमला करने के लिए पर्याप्त बल जमा कर लिया है। उन्होंने राजनयिक समाधान की तलाश जारी रखने का आह्वान किया था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला कर्तव्य अमेरिकी सीमा की रक्षा करना है, लेकिन वर्तमान अमेरिकी प्रशासन इसके बजाय अन्य देशों के आक्रमण की बातचीत में लगा हुआ है। ट्रंप ने कहा कि इससे पहले कि जो बाइडन पूर्वी यूरोप में सीमा की रक्षा के लिए कोई भी सैनिक भेजे, उन्हें यहीं टेक्सास में हमारी सीमा की रक्षा के लिए सेना भेजनी चाहिए।

रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने बुधवार को यूरोप के लिए रूस के सुरक्षा प्रस्तावों पर वाशिंगटन की प्रतिक्रिया दी थी। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को इसके जवाब में कहा कि रूस प्रतिक्रिया की समीक्षा कर रहा है, लेकिन कहा कि अमेरिका ने नाटो के गैर-विस्तार के बारे में मुख्य प्रश्न को अनुत्तरित छोड़ दिया है।

शेयर करें