मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

विवादों के बीच फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने बनाया रिकॉर्ड,  तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपए

Rajni

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' ने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

शेयर करें

मुंबई। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह दावा किया। कंपनी ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि फिल्म आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत में आश्चर्यजनक रूप से 340 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रही है।

फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में हैं। भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म के संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि निर्माताओं ने कुछ संवादों को संशोधित करने का फैसला किया है।

इस सप्ताह तक फिल्म में संशोधित पंक्तियां जोड़ दी जाएंगी। फिल्म को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज किया गया है।

टैग: film Protest
शेयर करें