मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से आएगा निखार!

Avnish

अगर आपका फेस डल हो रहा है आप अपने चेहरे पर ग्लो चाहते है तो इस नुस्खे को जरूर अपनाए।

skin care
शेयर करें

नई दिल्ली ।  हर लड़की या फिर महिलाएं अपने चेहरे पर चमक चाहिए होता है इसके लिए कुछ भी करने को तैयार होती है पैसे भी लगाती है और घर का नुस्खा भी इस्तेमाल करती है जिससे की चेहरे पर निखार आ जाए काफी लोग इसको लेकर ट्रीटमेंट भी करते है वो ट्रीटमेंट महंगे होते है लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है वो देशी नुस्खा है इससे आपके चेहरे पर चमक भी आ जाएगी।

 

नेचुरल एक्सफोलिएटर- बेसन और दूध त्वचा से डेड स्किन को साफ करने के लिए एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण भी होते हैं वही दूध में भी मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं इसके साथ ही इसमें रेटिनोल, प्रोटीन और विटामिन डी भी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण प्रदान करते हैं और आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अनचाहे बाल साफ होते हैं- बेसन और दूध का इस्तेमाल उबटन की तरह कर सकते हैं इससे चेहरे से अनचाहे बाल साफ होने में मदद मिल सकती है यह एक तरह का नेचुरल हेयर रिमूवल है इसके लिए बेसन और दूध के साथ नींबू का रस और गुलाब जल मिला लीजिए और इस गाढ़े से मिश्रण को उबटन की तरह चेहरे पर लगाएं।

स्किन टाइट करता है- बेसन और दूध का फेस पैक आपकी त्वचा को टाइट करने में भी मदद करता है। झुर्रियों को कम करता है फाइन लाइंस और रोम छिद्रों को भी कम करने में मदद करता है। इससे एजिंग के साइंस कम नजर आते हैं।

रूखी त्वचा को कोमल बनाएं- त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए भी आप ये वाला फेस पैक लगा सकते हैं। ये नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। रूखी और सख्त त्वचा कोमल बनाने में मदद करता है।

ऑयली स्किन की समस्या दूर करे- बेसन और दूध का फेस पैक लगाने से ऑयली स्किन की समस्या ठीक हो सकती है। ये आपकी स्किन से रोम छिद्रों से एक्स्ट्रा ऑयल निकालने का काम कर सकता है।

शेयर करें