मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू & कश्मीरः सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, हथियारों का जखीरा भी बरामद  

Rajni

सुरक्षा बलों की सख्ती से आतंकवादियों के मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादी सीमा पार से कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

terrorist
शेयर करें

जम्मू। सुरक्षा बलों की सख्ती से आतंकवादियों के मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादी सीमा पार से कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट कर कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने गोलीबारी वाले स्थान से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। सेना ने वहां से चार एके राइफल, छह हथगोले एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

टैग: terrorist
शेयर करें