मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

World news: सोमालिया के विवादित क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, 20 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल

इंडिया वॉइस

Clashes In Somaliland: सोमालिया के विवादित क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबर सामने आई है,इस झड़प में 20 लोग मारे गए है और दर्जनों लोग घायल हो गए है,सोमालिया क्षेत्र के लासकानूद में एक अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद फराह के अनुसार कई दोनों से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष चल रहा था जिसमें सुरक्षा बलों ने अपनी क्रूर कार्यवाई की जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. उन्होंने कहा कि, 'मैंने पीड़ितों के शवों को अस्पताल में लाते हुए देखा.

शेयर करें

Bosaso News: सोमालिया के विवादित क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबर सामने आई है, इस झड़प में 20 लोग मारे गए है और दर्जनों लोग घायल हो गए है, सोमालिया क्षेत्र के लासकानूद में एक अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद फराह के अनुसार कई दोनों से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष चल रहा था जिसमें सुरक्षा बलों ने अपनी क्रूर कार्यवाई की जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. उन्होंने कहा कि, ‘मैंने पीड़ितों के शवों को अस्पताल में लाते हुए देखा.’

सोमालिलैंड और पड़ोसी पंटलैंड के बीच विवादित शहर लासकानूद में एक हफ्ते से अधिक समय से पुलिस और सेना प्रदर्शनकारियों से जूझ रही है. लासकानूद शहर सोमालिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्रों में से एक है,प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि सोमालीलैंड कस्बे का नियंत्रण पंटलैंड को दे दिया जाए और यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा बल पर कस्बे में असुरक्षा को समाप्त करने में विफल रही है.

प्रदर्शनकारियों के प्रवक्ता अदान जामाक ओगले ने रॉयटर्स को बताया, “सोमालीलैंड ने लासकानूद पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया और इसे सुरक्षित करने में विफल रहे हैं, इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि वे चले जाएं. हम नागरिकों के निरंतर हत्या को बर्दाश्त नहीं कर सकते.”

सोमालिलैंड 1991 में सोमालिया से अलग हो गया था. लेकिन उसने अपनी स्वतंत्रता के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नहीं की है. यह क्षेत्र ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा है जबकि सोमालिया तीन दशकों के गृह युद्ध से जूझ रहा है, वहीं पंटलैंड के उपाध्यक्ष अहमद एल्मी उस्मान करश ने सुरक्षा बलों पर हिंसा का आरोप लगाया.

शेयर करें