मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Barabanki : बीमार भाई के लिए पानी में फूंक डलवाने गई थी नाबालिग, मौलाना ने पकड़कर की गन्दी हरकत, गिरफ्तार

up bureau

यूपी के बाराबंकी जिले में एक झाड़ फूंक करने वाले मौलाना की नापाक हरकत सामने आई है। यहां एक पांचवी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची अपने बीमार भाई की तबीयत में सुधार के लिए मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने गई थी।

Barabanki : बीमार भाई के लिए पानी में फूंक डलवाने गई थी नाबालिग, मौलाना ने पकड़कर की गन्दी हरकत, गिरफ्तार
शेयर करें

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में एक झाड़ फूंक करने वाले मौलाना की नापाक हरकत सामने आई है। यहां एक पांचवी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची अपने बीमार भाई की तबीयत में सुधार के लिए मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने गई थी। इस दौरान मौलाना ने मौका देखकर बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। मौलाना ने बच्ची के साथ काफी देर तक छेड़छाड़ की। उसने बच्ची के कपड़े के अंदर हाथ डाले और बेड पर लिटाकर भी गलत हरकतें कीं। किसी तरह बच्ची मौलाना से खुद को छुड़ाकर भागी। बच्ची ने घर में अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई। वहीं पीड़ित परिवार इस घटना के बाद सहमा हुआ है। पिता का कहना है कि मौलाना पहले भी इस तरह की कई हरकतें कर चुका है। वहीं इस घटना के बाद मौलाना के घर में मोहल्ले वालों ने ताला लगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। जहां के रहने वाले एक परिवार के बड़े बेटे की तबीयत काफी खराब चल रही है। बीमार बेटे की तबीयत में सुधार के लिए उसने अपनी नाबालिग बेटी को मौलाना हबीब अहमद के पास पानी में फूंक डलवाने के लिए भेजा था। मौलाना बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने और झाड़ फूंक का काम करता है। लेकिन बच्ची को अकेला पाकर मौलाना की नीयत खराब हो गई। मौलाना ने अकेली बच्ची को अपने घर में दबोच लिया। उसने बच्ची का हाथ पकड़ कर उसके साथ काफी अश्लील हरकतें की। मौलाना बच्ची के साथ काफी देर तक छेड़खानी करता रहा। उसने बच्ची के कपड़े के अंदर हाथ डाले और बेड पर लिटाकर भी गलत हरकतें कीं। बड़ी मुश्किल से किसी तरह नाबालिक बच्ची मौलाना से अपना हाथ छुड़ाकर भागी। बच्ची के शोर मचाने पर घबराया मौलाना मौके से भाग निकला। जिसके बाद आक्रोशित मोहल्ले वालों ने मौलाना के घर पर ताला लगा दिया है और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के पिता ने बताया की मौलाना पहले भी कई बच्चियों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी मौलाना हबीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलाना के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी अंधविश्वास में न आयें। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा काम करने वाले अगर कानून के शिकंजे में आयेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें