1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. FIFA World Cup 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में बवाल; 1 गिरफ्तार, कई हिरासत में

FIFA World Cup 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में बवाल; 1 गिरफ्तार, कई हिरासत में

Riots In Belgium: कतर में विश्व कप मैच में बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद ब्रसेल्स में कई जगहों पर दंगे भड़क गए. एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी गई। बेल्जियम पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया और एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

FIFA World Cup 2022: कतर में विश्व कप मैच में बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में कई जगहों पर दंगे भड़क गए जिसके कारण रविवार को बेल्जियम पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद ब्रुसेल्स में एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी गई। दंगे बेल्जियम की राजधानी में कई स्थानों पर हुए जहां दर्जनों फुटबॉल प्रशंसक, जिनमें से कुछ मोरक्को के झंडे में लिपटे हुए थे, दंगा पुलिस के साथ पानी की तोपों और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस प्रवक्ता इलसे वान डी कीरे ने कहा कि फिलहाल यहां स्थिति कंट्रोल में है और जिन इलाकों में हिंसक झड़प हुई वहां पर एहतियातन पुलिस की गश्त जारी है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

मेट्रो और ट्राम सेवा की बंद

आपको बता दें कि, बवाल के बाद ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज ने लोगों को शहर के मध्य हिस्से से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सड़कों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. पुलिस को सुरक्षा कारणों के चलते एहितयातन वहां पर मेट्रो और ट्राम सेवा को भी रोकना पड़ा. हिंसा को फैलने से रोकने के लिए मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए और सड़कों पर पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया.

एक मीडिया रिपोर्टर भी हुआ चोटिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दंगाइयों ने आतिशबाज़ी सामग्री, प्रोजेक्टाइल, लाठियों का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी. इस आतिशबाजी के चलते एक पत्रकार के चेहरे पर चोट आई है. पुलिस ने हंगामा रोकने और दंगाइयों को कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. पुलिस लगातार इन इलाकों में शरारती तत्वों पर अपनी नजरें बनाई हुई है. पुलिस को डर है कि शहर में फिर से अशांति का माहौल बन सकता है. साथ ही पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी कर रही है. पुलिस दंगों के भड़कने के स्पष्ट कारण और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

मोरक्को ने जीता विश्व कप मैच

फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार को मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की. बता दें कि ये विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है. इससे पहले उसे 1998 में जीत मिली थी. उस समय मोरक्को ने स्कॉलैंड को 3-0 से हराया था.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com