1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. 20 हत्याओं से जुड़ा सीरियल ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद नेपाल जेल से रिहा

20 हत्याओं से जुड़ा सीरियल ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद नेपाल जेल से रिहा

जिसे दुनिया 'बिकिनी किलर' के नाम से जानती है। उसने अपने शातिर दिमाग से 20 से ज़्यादा लोगों का कत्ल किया है, शोभराज नेपाल में अमेरिकी महिला की हत्या के लिए 2003 से काठमांडू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। अब वो नेपाल की जेल से शुक्रवार को आज़ाद हो गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Serial bikini killer Charles Sobhraj: जिसे दुनिया ‘बिकिनी किलर’ के नाम से जानती है। उसने अपने शातिर दिमाग से 20 से ज़्यादा लोगों का कत्ल किया है, शोभराज नेपाल में अमेरिकी महिला की हत्या के लिए 2003 से काठमांडू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। चार्ल्स शोभराज, सजायाफ्ता फ्रांसीसी सीरियल किलर, जो 1970 के दशक में पूरे एशिया में युवा विदेशियों की कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार था, को शुक्रवार को नेपाली जेल से रिहा कर दिया गया।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

नेपाल की सेंट्रल जेल में 19 वर्षों से बंद सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज आज नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ती उम्र के मद्देनजर रिहा करने का आदेश दिया था। साथ ही रिहाई के 15 दिन के अंदर उसे उसके देश फ्रांस भेजने का भी आदेश है। गौरतलब है कि शोभराज को दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के लिए 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद रखा गया था।

चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि वे इसी शाम चार्ल्स को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद उसे कुछ दिक्कतें आई हैं। चार्ल्स को एक और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

आपको बता दें कि, चार्ल्स शोभराज दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहा है और उसकी भारत, ग्रीस समेत दक्षिण एशियाई के कई देशों में अलग-अलग मामलों में तलाश रही है। हालांकि चार्ल्स को 2003 में नेपाल यात्रा के दौरान दो विदेशी पर्यटकों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। नेपाल में एक उम्रकैद के तहत 20 सालों की सजा का प्रावधान है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com