मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अफगानिस्तान के हेरात शहर की मस्जिद में भीषण विस्फोट, शीर्ष मौलवी की मौत, 200 से ज्यादा घायल

इंडिया वॉइस

Afghanistan Mosque Blast: पिछले दिनों अफगानिस्तान में कई धमाके हुए हैं. आज फिर अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद के बाहर जोरदार धमाके की खबर है. मस्जिद के इमाम समेत कई लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है.

शेयर करें

Massive explosion Outside Mosque in Afghanistan: एक और दिल दहला देने वाली खबर अफगानिस्तान से आ रही है जहां पर हेरात शहर की एक मस्जिद के बाहर जोरदार धमाके हुए. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मस्जिद का इमाम धमाके मे मारा गया है, साथ ही आम लोगों के भी मारे जाने की खबर है. हालांकि, मौत के आंकड़े को लेकर अभी सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है पर 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 200 लोग बुरी तरह घायल हैं.

पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की मस्जिद के बाहर हुए धमाके में तालिबान समर्थित हाई प्रोफाइल इमाम और नागरिकों की मौत हुई है. तालिबानी अधिकारियों ने धमाके की पुष्टि की है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि मस्जिद का मौलवी मुजीब अल रहमान अंसारी धमाके में मारा गया है। हालांकि अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों में कई धमाके हुए हैं पर ये काफी शक्तिशाली था।

शेयर करें