मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

West Africa: बुर्किना फासो में एक साथ मिले 28 लोगों के शव, हत्या के कारण अभी तक अज्ञात

इंडिया वॉइस

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,बुर्किना फासो में सोमवार को पुलिस को एक साथ 28 लाश मिले जिसके बाद हड़कंप मच गया,मिली जानकारी के अनुसार ये 28 लोग गोलीबारी में मारे गए है,अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है

शेयर करें

Burkina Faso News: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,बुर्किना फासो में सोमवार को पुलिस को एक साथ 28 लाश मिले जिसके बाद हड़कंप मच गया,मिली जानकारी के अनुसार ये 28 लोग गोलीबारी में मारे गए है,अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि इनकी हत्या क्यों की गई.

बुर्किना फासो के उत्तर पश्चिमी शहर नौना में गोलीबारी में मारे गए 28 लोगों के शव मिले हैं. प्रोसिक्यूटर्स ने सोमवार को यह जानकारी दी. फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है.प्रोसिक्यूटर्स ने एक बयान में कहा कि 30 और 31 दिसंबर को की गई हत्याओं की जांच शुरू कर दी गई है. बयान में संभावित अपराधियों या हमलों के मकसद के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया. इन 28 लोगों की हत्या का कारण अभी तक अज्ञात है. पुलिस हत्यारों पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है. हत्या का कारण पता करने के लिए जांच तेज कर दी गई है.

आपको बता दें कि पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो एक हिंसक जिहादी विद्रोह से जूझ रहा है, जो पिछले एक दशक में पड़ोसी देश माली से यहां फैला है. पूरे क्षेत्र में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं. सोमवार को, बुर्किनाबे नागरिक समाज संगठन (CISC) ने नौना पर हुए हमले के लिए होमलैंड डिफेंस वालंटियर्स (VDP) के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया. यह एक ऐसा समूह है जो विद्रोहियों से लड़ने में मदद करने के लिए सरकार से धन और प्रशिक्षण प्राप्त करता है.

शेयर करें