1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. UK PM: लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्राइम मिनिस्टर, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पीछे छोड़ा

UK PM: लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्राइम मिनिस्टर, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पीछे छोड़ा

लिज ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने भारतीय मूल के सांसद ऋषि सुनक को 20,000 वोटों से हराया है. लिज़ ट्रस शुरुआती दौर में चुनाव जीतने के लिए पसंदीदा नहीं थीं, लेकिन अब पीएम के रूप में उन्हें चुना गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Britain New PM: ब्रिटेन को आज अपनी नई प्रधानमंत्री मिल गयी। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में एक कदम पीछे रह गए, लिज़ ट्रस ने उन्हे 20,000 वोटों से हराया। उन्होंने कड़े मुकाबले में भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हराया है। लिज़ ट्रस को सोमवार को कंज़र्वेटिव पार्टी के सदस्यों द्वारा यूके के प्रधान मंत्री और कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुना गया था।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

पूर्व विदेश सचिव ट्रस ने जीतने की कम संभावना के साथ दौड़ में प्रवेश किया, लेकिन अपने साथी पार्टी के सदस्य ऋषि सनक को हरा दिया, जो कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों से समर्थन हासिल करने में विफल रहे, जैसा कि परिणामों से पता चलता है। कंजर्वेटिव पार्टी की 1922 समिति के अध्यक्ष और रिटर्निंग ऑफिसर सर ग्राहम स्टुअर्ट ब्रैडी ने परिणामों की घोषणा की। ट्रस अपनी जीत के बाद पार्टी सदस्यों को संबोधित करेंगी। लिज ट्रस ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन कांटों भरा ताज पहना है। उनके सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें सबसे बड़ी चुनौती देश में बढ़ती महंगाई, ऊर्जा संकट और बेरोजगारी को दूर करना है। लोग पहले से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके प्रधानमंत्री पद पर बैठते ही आर्थिक मोर्चे पर सबसे बड़ी समस्या का हल ढूंढना होगा।

लिज ट्रस मंगलवार को प्राइम मिनिस्टर पद की शपथ लेंगी. लिज ट्रस को 81,326 वोट और ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले हैं. थेरेसा मे और मार्गरेट थैचर के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। पीएम चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को खत्म हुआ था। चुनाव नतीजों से पहले आए प्री-पोल सर्वे में ऋषि सुनक को लिज ट्रस से पीछे बताया गया था।

ब्रिटेन के नए पीएम पद का चुनाव जुलाई में तब शुरू हुआ था जब बोरिस जॉनसन ने अपनी सरकार में कई घोटालों और मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद पीएम पद छोड़ने की घोषणा की थी. बोरिस जॉनसन के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद करीब 2 महीने से चल रही कवायद आज खत्म हो गई और ब्रिटेन को नया पीएम मिल गया.

ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर चुनाव के परिणाम का ऐलान होने से पहले ही बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच चुके थे। उन्होंने थेरेसा मे की जगह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। बोरिस जॉनसन ने बतौर प्रधानमंत्री 1139 दिन सत्ता संभाली है। जॉनसन कल मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के साथ सत्ता के आधिकारिक हस्तांतरण के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिलने बाल्मोरल जाएंगे। चुनाव नतीजों से पहले ऋषि सुनक ने रविवार को कहा था कि अगर वह कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में हार जाते हैं तो वह अगली सरकार को सहयोग करेंगे। भारतीय मूल के ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री लिज ट्रस से हारने की स्थिति में उनकी योजना संसद सदस्य बने रहने की है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com