मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सितारगंज से देहरादून जा रही बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

Rakesh

लखीमपुर से देहरादून जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सितारगंज के पास ग्राम सिसैया के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस पलटने से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

passenger
शेयर करें

सितारगंज। लखीमपुर से देहरादून जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सितारगंज के पास ग्राम सिसैया के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस पलटने से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश सिंह समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लखीमपुर से निजी बस देहरादून की ओर जा रही थी। इस बीच अनियंत्रित होकर सिसैया के पास पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें