मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

बलियाः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा की जांच करने पहुंचे निदेशक समाज कल्याण

Rakesh

बीते दिनों मनियर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे फर्जीवाड़ा आने के मामले में निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश कुमार प्रशांत बलिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो मनियर में अभी ब्लॉक है वहां पर सामूहिक विवाह हुआ था उसमें कुछ अपात्रों का नाम आ गया था जिनका शादी करवा गया था उन्हीं के जांच करने के लिए हम लोग यहां पर आये हुए हैं।

Director Social Welfare
शेयर करें

बलिया। बीते दिनों मनियर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे फर्जीवाड़ा आने के मामले में निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश कुमार प्रशांत बलिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो मनियर में अभी ब्लॉक है वहां पर सामूहिक विवाह हुआ था उसमें कुछ अपात्रों का नाम आ गया था जिनका शादी करवा गया था उन्हीं के जांच करने के लिए हम लोग यहां पर आये हुए हैं।

अभी  जांच प्रचलित है यह जो अपात्रों की संख्या है 200 से ऊपर की जानकारी मिल रही है।व्यवस्था यह है कि शादी के लिए आवेदन होने के पश्चात उसका सत्यापन करवाने के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा समाज कल्याण अधिकारी के यहां भेजा जाता है।

उसके उपरांत समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सत्यापन करने के बाद ही शादी करवाते हैं। सत्यापन मे लापरवाही हुई है। जिन्होंने सत्यापन किया था सहायक खंड विकास अधिकारी वीडियो पंचायत निलंबित कर दिया गया है। इसमें आठ लोग बिचौलिए है उनको भी गिरफ्तार किया गया है। अभी और ब्लॉक में भी जांच चल रही है। वहां पर भी जैसे-जैसे सूचना मिलेगी, रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें