मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

चीन में कोविड का तांडव, भेड़-बकरियों की तरह मर रहे हैं इंसान; अस्पतालों में मरीजों की खचाखच भीड़- देखें वीडियो

इंडिया वॉइस

Coronavirus Cases in China Today: चीन में कोविड का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की संख्या से ज्यादा मरने वालों की संख्या बढ़ी. अस्पतालों में कोरोना मरीजों की खचाखच भीड़ है. बैठने तक की जगह नहीं बच पा रही है. कोरोना ने चीन को इस कदर तबाह किया है कि मरीज और लाश एक ही रूम में घंटों पड़े रहते हैं. अस्पतालों में बेड नहीं है, मरीजों को शव के पास ही जमीन पर ही इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है.

शेयर करें

Coronavirus Cases in China Today: चीन में कोविड का प्रकोप, तांडव मचा रहे कोरोना वायरस के खतरे की आहट अब दुनिया भर में सुनाई देने लगी है अब भारत भी अलर्ट मोड पर है. चीन में कोरोना वायरस ने इस कदर हाहाकार मचा रखा है कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी है, पैर रखने की जगह नहीं मिल रही और दवाइयों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. चीन में कोराना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट्स से संबंधित संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखी जा रही है. चीन मुख्यत: अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के दो उपस्वरूपों-बीए.5.2 और बीएफ.7 से प्रभावित है. चीन में कोरोना का कहर किस कदर भयावह है, सोशल मीडिया पर अस्पतालों में बदहाली के तमाम वीडियो और फोटोज से यह देखा जा सकता है.

आपको बता दें कि, चीन के अस्पतालों में मरीजों के लिए अब जगह नहीं बची है. अस्पतालों में कोरोना मरीजों की खचाखच भीड़ है. बैठने तक की जगह नहीं बच पा रही है. कोरोना ने चीन को इस कदर तबाह किया है कि मरीज और लाश एक ही रूम में घंटों पड़े रहते हैं. अस्पतालों में बेड नहीं है, मरीजों को शव के पास ही जमीन पर ही इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है. श्मशान घाटों पर भी डेड बॉडी के अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक ही कमरे में मरीज भी हैं और कोरोना से मरने वालों के शव भी.

यह वीडियो शेडोंग का बताया जा रहा है जहां 16 दिसंबर को मर्चेंट्स बैंक ने अपने प्रबंधन में चूक की. जब निवेशकों ने अपने अधिकार मांगे तो पुलिस ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उन्हें पीटा.

इस वीडियो में जो धुआं उठता दिख रहा है वो बीजिंग के बाबाओशान शवदाह गृह का है. ब्लॉगर जेनिफर जेंग का दावा है कि बीजिंग में जितने भी शवदाह गृह हैं वे 24 घंटे चल रहे हैं, फिर भी इनके सामने कतारें लगी हैं.

शेयर करें