मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
बिहार

चिराग पासवान ने कहा – सीएम अपनी कुर्सी बचा रहे हैं, गठबंधन की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है

आगे चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल जल्दी होगा। जिस तरीके से गठबंधन के दलों में आपसी विरोधाभास है वह खुलकर सामने आने लगा है।

chirag paswan and nitish kumar
शेयर करें

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुटके सुप्रीमो जमुई सांसद चिराग पासवान बीते दिन अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां उन्होंने सिकंदरा के गांव में एक यज्ञ में भाग लिया था। इस दौरान लोजपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत की, उन्होंने कहा कि इफ़्तार के दौरान किस की दूरियां किस की नज़दीकियां बदलेगी यह तो वक्त बताएगा। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल चलकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इफ़्तार में आते हैं यह बात बहुत कुछ संकेत देती है।

आगे चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल जल्दी होगा। जिस तरीके से गठबंधन के दलों में आपसी विरोधाभास है वह खुलकर सामने आने लगा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में सभी मुख्यमंत्री जाते हैं चाहे वह पक्ष के हो या विपक्ष के हो। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके कार्यक्रम में नहीं जाते हैं। पैदल चलकर विपक्ष के नेता के घर सइफ़्तार पार्टी में जरूर जाते हैं। उनका सीएम पहले अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज के समय में सुगबुगाहट है कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री देना चाहती है। तो नीतीश कुमार के पास अपनी कुर्सी बचाने का जो विकल्प है वह लगातार उसे तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, कॉमन सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण कानून, विशेष राज्य का दर्जा, लाउडस्पीकर, जातीय जनगणना सिर्फ जनता को भटकाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर गठबंधन के दोनों मुख्य दलों भाजपा व जदयू में विरोधाभास है। लेकिन कौन सा मुद्दा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा देगा यह तो वक्त बताएगा। लेकिन सच यह है कि गठबंधन की सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है।

शेयर करें