मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया के गठजोड़ वाले बयान पर गहराया विवाद, संतों ने दी ये नसीहत

up bureau

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए मठाधीश और माफिया के गठजोड़ वाला बयान

अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया के गठजोड़ वाले बयान पर गहराया विवाद, संतों ने दी ये नसीहत
अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया के गठजोड़ वाले बयान पर गहराया विवाद, संतों ने दी ये नसीहत
शेयर करें

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए

गहरा गया है। इस बयान पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित तमाम बीजेपी के नेता और प्रवक्ताओं ने अखिलेश यादव को घेर लिया है। जहां एक तरफ बयान को संतो के खिलाफ बताया, तो वही दूसरी ओर धर्म की नगरी काशी के संतो ने अखिलेश यादव के बयान की कड़ी आलोचना किया है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री ने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की बात कही है ।

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के संत, बरसाती मेंढक से की तुलना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया के गठजोड़ वाले बयान को लेकर काशी के पातालपुरी मठ के महंत बाबा बालक दास महाराज ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान बेहद ही निंदनीय है, संतो के प्रति जो घृणा करता है, वह विनाश के ओर बढ़ता है। संसद में विपक्ष जब से पहले की अपेक्षा ज्यादा सीट लाया है, उस समय से संतो के प्रति अखिलेश यादव के बोल बदल गए है। अखिलेश यादव बरसाती मेंढक की तरह बयान दे रहे है। बाबा बालक दास ने अखिलेश यादव को चैलेंज करते हुए कहा कि जिस प्रकार वह संतो के खिलाफ बयान देते है, वह कभी मुस्लिम धर्म गुरुओं और मौलानाओं के खिलाफ बोलकर देखे।

वाराणसी अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने भी अखिलेश यादव के बयान की निंदा की है और कहा कि राजनीति में दुष्चरित व्यक्तियों को अपना परिवार मानने वाले व्यक्ति ( अखिलेश यादव) से और अपेक्षा भी क्या कि

शेयर करें