मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

मेनका गांधी की पहलः अलीगढ़ में पेड़ में फंसी कोयल को 8 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

Rakesh

यूपी के अलीगढ़ शहर के सुरेंद्र नगर में करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पेड़ में फंसी एक कोयल की जान करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद बचा ली गई। इसके लिए पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक व सांसद मेनका गांधी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी से मदद मांगनी पड़ी।

rescue
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ शहर के सुरेंद्र नगर में करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पेड़ में फंसी एक कोयल की जान करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद बचा ली गई। इसके लिए पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक व सांसद मेनका गांधी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी से मदद मांगनी पड़ी।

महानगर में जीव- जंतुओं के लिए काम करने वाली संस्था जीव दया फाउंडेशन की आशा सिसौदिया ने बताया कि उन्हें एक पीपल के पेड़ में कोयल के फंसे होने की सूचना मिली थी। काफी मशक्कत के बाद भी कोयल को बचाने में सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस व वन विभाग से भी मदद मांगी गई।

बताया कि कोयल पीपल के जिस पेड़ पर फंसी हुई थी, वह जमीन से करीब 50 फीट ऊंची थी। इस पर सांसद व पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को जानकारी दी गई। उन्होंने फायर बिग्रेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी को फोन पर जानकारी देते हुए मदद मांगी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने सफलतापूर्वक अभियान चलाकर पीपल के पेड़ पर फंसी कोयल को बचा लिया। इस मौके पर जीव दया फाउंडेशन से कल्पना वार्ष्णेय, रोहन, देवेश आदि उपस्थित रहे। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

शेयर करें