मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

मानव जीवन के लिए खतराः FSDA की जांच में गरम मसाला, मटर पनीर मसाला और धनिया पाउडर के नमूनों में मिले खतरनाक रसायन, मीट और सब्जी मसाले में कीड़े

Desk

यूपी के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSDA) की रिपोर्ट ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घर-घर प्रयोग होने वाले मसाले खाने लायक नहीं हैं। क्यों कि इन मसालों में कीड़े और दूषित पदार्थ मिले हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों FSDA की जांच में कानपुर के 16 नामी कंपनियों के मसालों के नमूने फेल पाए गए।

fsda
fsda
शेयर करें

लखनऊ।  यूपी के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSDA) की रिपोर्ट ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घर-घर प्रयोग होने वाले मसाले खाने लायक नहीं हैं। क्यों कि इन मसालों में कीड़े और दूषित पदार्थ मिले हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों FSDA की जांच में कानपुर के 16 नामी कंपनियों के मसालों के नमूने फेल पाए गए।

 टीम ने कानपुर में लिए थे मई माह में 16 कंपनियों के अलग-अलग मसालों के 35 नमूने

जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। ये नमूने मई माह में लिए गए थे। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने कानपुर में मई माह में 16 कंपनियों के अलग-अलग मसालों के 35 नमूने जमा कर जांच के लिए लैब भेजे थे। जिसमें से 23 की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन मसालों में कीड़ों के साथ-साथ पेस्टीसिड के साथ कीटनाशक की मात्रा भी पाई गई है। इसके अलावा 16 नमूनों में खतरनाक कीटनाशक और सात उत्पादों में माइक्रो बैक्टीरिया भी पाए गए।

फफूंदी नियंत्रण के लिए किया जाता है कार्बेंडाजिम नामक रसायन का प्रयोग  

दो नामी कंपनियों के गरम मसाला, मटर पनीर मसाला और धनिया पाउडर में कमी पाई गई। इसके अलावा एक अन्य नामी कंपनी के मीट मसाला, सब्जी मसाला और बिरयानी मसाला जांच में दूषित पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार इन मसालों में कार्बेंडाजिम नामक रसायन का प्रयोग हुआ है। जो फफूंदी नियंत्रण के लिए किया जाता है।

इससे दिल, किडनी के साथ-साथ बांझपन का भी खतरा हो सकता है। जबकि एक अन्य मसाले में प्रोपरगाइट पाया गया है, जिसका उपयोग फसलों व मकड़ियों को मारने के लिए किया जाता है। ये मनुष्य के लिए बहुत खतरनाक होता है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

शेयर करें