मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

 ‘दिल झूम’ मेरा अब तक का सबसे बड़ा गाना- सिंगर मिथुन

Rakesh

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर मिथुन की ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ में म्यूजिक दिया है। यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। जिसके बाद मिथुन का कहना है कि वो म्यूजिक को एक चैलेंज की तरह लेते हैं।

Dil Jhoom
शेयर करें

मुंबई। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर मिथुन की ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ में म्यूजिक दिया है। यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। जिसके बाद मिथुन का कहना है कि वो म्यूजिक को एक चैलेंज की तरह लेते हैं।

फिल्म गदर 2 में कई पुराने गानों के साथ एल्बम का सबसे चर्चित गीत दिल झूम को लेकर मिथुन का कहना है कि ये उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा गाना है जिसे उन्होंने जल्दबाज़ी में तैयार किया।

गाने से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने जब गाने की मांग की तो गाना तैयार नहीं था। इस पर उन्होने अनिल को कहा कि शूटिंग के लिए निकलें गाना मिल जाएगा,जिसके बाद 2 हफ्तों में मिथुन में दिल झूम गाना तैयार कर भेजा और सबसे इस गाने को सेट पर ही पहली बार सुना।जिसके बाद सभी को गाना पसंद आया।अब गदर 2 का ये गाना इस फिल्म का सबसे हिट गाना है और मेरे करियर का भी सबसे बड़ा गाना।

टैग: actor film
शेयर करें