मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशः सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के तेवर सख्त, ट्रैक्टर चालकों पर सख्ती के निर्देश

HO BUREAU

जिले में ट्रैक्टर से होने वाले हादसों पर डीएम काफी गंभीर हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर चालकों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। साथ ही गांवों में जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए हैं।

tractor
शेयर करें

कन्नौज। जिले में ट्रैक्टर से होने वाले हादसों पर डीएम काफी गंभीर हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर चालकों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। साथ ही गांवों में जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए हैं।

कहा कि ग्राम सभा की बैठकों में ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। कहा कि लोगों को जागरूक करें कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर न बैठे। डीएम ने मानिमऊ में हाइवे पर भारी वाहनों के खड़े होने पर भी नाराजगी जताई। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के तेवर सख्त दिखे।

शेयर करें