मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने की 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा, दाखिल किए कागजात

इंडिया वॉइस

डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 2024 के US Presidential election लड़ने की घोषणा की है। औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले ट्रम्प रिपब्लिकन या डेमोक्रेट पार्टी से पहले प्रमुख दावेदार बन गए।

शेयर करें

Donald Trump to run for president: United states के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने तीसरी बार व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने का मंगलवार को ऐलान किया। ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन और मार-आ-लागो क्लब सहित अन्य मामलों में अपने खिलाफ जारी कानूनी जांच के बीच यह घोषणा की। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार करने वाले ट्रंप को अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार करेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “मैं आज रात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं”. सूत्रों के हवाले से 76 वर्षीय समर्थकों ने कहा, “अमेरिका की वापसी अभी शुरू होती है.” ट्रंप ने इससे पहले अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि “उम्मीद है कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक साबित होगा.”

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने की आस में वर्ष 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) लड़े डॉनल्ड ट्रंप उस वक्त मिली हार को अब तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं, और कई माह से इस बात के संकेत देते आ रहे हैं कि वह दौड़ में दोबारा शामिल होने के लिए तैयार हैं.

Donald Trump ने अपने राजनीतिक सफर के बेहद नाजुक दौर में एक बार फिर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत के बीच अपने अभियान की शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन ट्रंप समर्थित ज्यादातर उम्मीदवारों की हार के चलते उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप का समर्थन लगातार घट रहा है। हाल के महीनों में उन्हें अपने ही कुछ सहयोगियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिनका कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी के लिए अब भविष्य के बारे में सोचने का समय आ गया है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस पार्टी में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं।

शेयर करें