मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में डबल मर्डर, सगे भाई-बहन की निर्मम हत्या से हड़कंप

Rakesh

यूपी के हमीरपुर जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने सगे भाई-बहन की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीमें लगाई गई हैं।

hamirpur
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने सगे भाई-बहन की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीमें लगाई गई हैं।

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव का कृष्णदत्त सोनी (65) अपनी तलाकशुदा बहन केसकली (60) के साथ रहता था। बुधवार रात हत्यारे ने घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी। सुबह जब पड़ोसियों ने देखा और आवाज लगाई तो किसी ने नहीं सुना। दरवाजा खोल कर देखा गया तो सभी आश्चर्यचकित रह गए।

क्योंकि हत्यारे ने भाई-बहन के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया था, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व आलाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जिसमें फॉरेंसिक, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीम लगाई गई है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है कि आखिर हत्या किस कारण से हुई है।

शेयर करें