मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
झारखंड

अब IAS Pooja Singhal को भी ED ने भेजा नोटिस, पति से ज़ारी है पूछताछ

ईडी दूसरे दिन सोमवार को आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह से पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार की पूछताछ में कुछ नए खुलासे हो सकेंगे।

शेयर करें

रांची : आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूछताछ का दौर जारी है। अब ईडी पूजा सिंघल से पूछताछ करेगी। पूजा सिंघल से मंगलवार को पूछताछ की जाएगी। सिंघल से यह पूछताछ ईडी अपने रांची स्थित कार्यालय में करेगी। इसके लिए पूजा सिंघल को नोटिस भी भेजा गया है।

ईडी दूसरे दिन सोमवार को आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह से पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार की पूछताछ में कुछ नए खुलासे हो सकेंगे। सूत्रों जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार जो भी बात हो रही है उसे कलमबंद किया जा रहा है। अभिषेक झा और उसके सीए सुमन से पूछे गए सवाल और उत्तर दोनों को नोट किया जा रहा है। अभिषेक झा से उसकी संपत्ति, आय के श्रोत, परिवार के सदस्यों का व्यवसाय और आय संबंधित जानकारी ली जा रही है। ईडी यह भी जानना चाहती है कि उनका विदेशों में कोई कारोबार या संपत्ति तो नहीं है। रविवार को रात तक सभी मामलों पर पूछताछ पूरी नहीं पाई। इसलिए उसे सोमवार को फिर से बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि आईएएस पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और लगभग 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये थे।

शेयर करें