मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

UP : सिद्धार्थनगर में गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दुष्कर्म के जवाब में पुलिस ने दी गोली…

up bureau

यूपी के सिद्धार्थनगर में युवती से गैंगरेप के 5 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

UP : सिद्धार्थनगर में गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दुष्कर्म के जवाब में पुलिस ने दी गोली…
शेयर करें

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर में युवती से गैंगरेप के 5 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया इसके बाद मुठभेड़ हुई जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर में 24 जून को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप के आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान ककरही पुल के पास आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि आरोपियों की तलाश में एसपी प्राची सिंह ने पांच टीमें बनाई थी। आरोपियों ने 24 जून को जोगिया कोतवाली के हरैया बंधे के पास युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।

शेयर करें