मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Hardoi में किसान की ईंट से कुचल कर हत्या, घटना से पहले से पति – पत्नी में हुई थी लड़ाई, जांच में जुटी पुलिस,

up bureau

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिनदहाड़े किसान की ईंट से सर कुचल कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप की स्थित है। मृतक गांव में खेती बाड़ी का काम करता था।

Hardoi में किसान की ईंट से कुचल कर हत्या, घटना से पहले से पति - पत्नी में हुई थी लड़ाई, जांच में जुटी पुलिस,
शेयर करें

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिनदहाड़े किसान की ईंट से सर कुचल कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप की स्थित है। मृतक गांव में खेती बाड़ी का काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में मृतक के बच्चों ने बताया कि मम्मी पापा में कहासुनी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

बता दें कि थाना टड़ियावां क्षेत्र के गांव भोलापुरवा मजरा थोकखाला निवासी 45 वर्षीय सर्वेश पुत्र बाबूराम का शव उसके घर में दोपहर बाद मिला है। मृतक के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई है। वही दूसरे घर पर सास के पास से लौटी पत्नी रीमा देवी ने पति सर्वेश को खून से लथपथ चारपाई पर देख दंग रह गई, और सास के पास पुनः जाकर घटना की जानकारी दी। मृत अवस्था में सर्वेश को देख परिजनों में मातम छा गया। वही मृतक के बच्चों ने बताया मम्मी पापा की घटना से पहले कहासुनी हुई थी।

सूत्रों की माने तो घटना के समय पति पत्नी ही घर पर थे, इस बीच दूसरे गांव से एक युवक के आने की भी चर्चाएं चल रही है। घटना की सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था, मृतक के दो पुत्र हैं, और वह गांव में रहकर खेती किसानी एवं मजदूरी करता था।

शेयर करें