मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अफगानिस्तान के काबुल में चीनी होटल पर फिदायीन हमला, होटल के अंदर घुसे हमलावर, कई के फंसे होने की आशंका

इंडिया वॉइस

Kabul under attack: फिर से दहल उठा अफगानिस्तान, राजधानी काबुल में चीनी होटल पर फिदायीन हमला, होटल के अंदर घुसे हमलावर, कई चीनी राजनयिक के फंसे होने की आशंका ।

शेयर करें

Kabul Suicide Attack: अफगानिस्तान के काबुल में फिदायीन हमला। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबूल बम धमाकों से दहल उठी है। शहर के स्‍टार ए नॉ होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया। इस होटल को चाइनीज होटल भी कहा जाता है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हमलावर होटल में घुस गए हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। होटल के कई हिस्‍सों में आग लग गई है और वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए खिड़की से कूद रहे हैं।

हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है लेकिन जो सबसे बड़ी बात सामने आई है वो ये कि होटल में चीनी राजनाय‍िक सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। तालिबान हुकूमत या चीनी एम्बेसी ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- होटल के अंदर कुछ फिदायीन हमलावर मौजूद हैं। ऐसे में तालिबान की सिक्योरिटी फोर्सेज को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आपको बता दें कि, यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान की एम्बेसी पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक पाकिस्तानी डिप्लोमैट घायल हो गया था। सोमवार को हुए हमले के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

शेयर करें