मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
दिल्ली

चेस वर्ल्डकप फाइनल में प्रगनानंद और मैग्नस कार्लसन के बीच पहली बाजी ड्रॉ

Rakesh

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सोमवार को अजरबैजान के बाकू में चल रहे फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना पर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली बाजी ड्रॉ रही।

chess
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सोमवार को अजरबैजान के बाकू में चल रहे फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना पर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली बाजी ड्रॉ रही।

बुधवार को दूसरी बाजी खेली जाएगी। सोमवार को जीत के साथ प्रगनानंद महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद टूर्नामेंट के शिखर मुकाबले में प्रवेश करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। भारतीय किशोर ने सेमीफाइनल में टाई-ब्रेक के जरिए कारूआना को 3.5-2.5 से हराया। शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था।

उन्होंने लिखा कि प्रैग फाइनल में पहुंच गया है। उसने टाईब्रेक में फैबियानो कारूआना को हराया और अब उसका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा। क्या प्रदर्शन है। इससे पहले प्रगनानंद ने गुरुवार को सडन डेथ टाईब्रेक में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। प्रगनानंद ने पहले ही अगले साल के कैंडिडेट्स इवेंट में जगह पक्की कर ली है।

भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी टाईब्रेक के बाद दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को 3.5-2.5 से हराने में कामयाब रहे। अब खिताब के लिए उनका मुकाबला मैग्नस कार्लसन से होगा।

टैग: sports
शेयर करें