मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Africa: किंशासा में भारी बारिश और बाढ़ का कहर,भूस्खलन और बाढ़ के कारण 120 की मौत

इंडिया वॉइस

Flood In Kinshasa:कांगो की राजधानी किंशासा में बाढ़ से तबाही की खबर सामने आई है,डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा में बाढ़ और भूस्खलन से 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है,और पूरे इलाके में मिट्टी वाला पानी भर गया है, किंशासा में लगभग 15 मिलियन यानि 150 लाख की आबादी रहती है,यह अफ्रीका के सबसे बड़े मेगासिटी में से एक बन गया है.तेजी से शहरीकरण ने बारिश के बाद अचानक आने वाली बाढ़ के लिए शहर को कमजोर बना दिया है.

शेयर करें

Kinshasa News: कांगो की राजधानी किंशासा में बाढ़ से तबाही की खबर सामने आई है,डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा में बाढ़ और भूस्खलन से 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है,और पूरे इलाके में मिट्टी वाला पानी भर गया है, किंशासा में लगभग 15 मिलियन यानि 150 लाख की आबादी रहती है,यह अफ्रीका के सबसे बड़े मेगासिटी में से एक बन गया है.तेजी से शहरीकरण ने बारिश के बाद अचानक आने वाली बाढ़ के लिए शहर को कमजोर बना दिया है.

 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि N1 हाईवे को 3-4 दिनों के लिए बंद किया जा सकता है.स्वास्थ्य मंत्री ज्यां-जैक्स म्बुंगानी म्बांडा ने रॉयटर्स को बताया कि मंत्रालय ने 141 मृतकों की गिनती हुई थी, लेकिन अन्य विभागों के साथ इस संख्या को क्रॉस-चेक करने की आवश्यकता थी. कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक बड़ी सड़क दिखाई दे रही है, जो एक गहरी खाई में धंस गई है. स्थानीय निवासी गेब्रियल एमबीकोलो ने कहा, “नेशनल रोड 1 पर एक बड़ा गड्ढा है. केवल पैदल चलने वाले यात्री ही गुजर सकते हैं.

 

2019 में किंशासा में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई जब मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी और कुछ इमारतें और सड़कें गिर गईं थी. 2020 विश्व बैंक के रिपोर्ट के अनुसार, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के अलावा, बाढ़ के प्रत्येक दिन में बड़े पैमाने पर परिवहन व्यवधान के कारण परिवारों को संयुक्त रूप से 12 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आता है.

शेयर करें