मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

500 करोड़ की हेराफेरी में फंसे ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, सावंत के घर ईडी का छापा, मुंबई ले गई टीम  

Rajni

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने अपने ही विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के घर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

ed
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने अपने ही विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के घर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

सचिन सावंत जब मुंबई में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर थे, तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी में शामिल थे। इसे लेकर ईडी की टीम ने उनके लखनऊ और मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की है। सावंत इस समय लखनऊ में एडिशनल कमिश्नर कस्टम हैं।

टीम ने उनके शालीमार वन अपार्टमेंट स्थित घर से कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में ले लिया है। मुंबई में भी उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े आरोपों पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

टैग: ED UP
शेयर करें