1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Shinzo Abe Shot Updates: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक

Shinzo Abe Shot Updates: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक

Shinzo Abe Attack: एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को नारा शहर में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। इस हमले से शिंजो आबे बुरी तरह घायल हो गये हैं, उनको लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2022। Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़े हमले की घटना सामने आई है। ये हमला तब हुआ जब वह नारा शहर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। बताया जा रहा है भीड़ से निकलकर हमलावर ने अचानक शिंजो आबे पर गोली बरसा दी। घटना इतनी जल्दी हुई की सुरक्षाकर्मी उसे समझ नहीं पाए। लेकिन घटना में हमलावर की गोली पूर्व पीएम शिंजो आबे को लग चुकी थी। उनको लहूलुहान हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर ये हमला हुआ। हमलावार ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के सीने में दो गोली मारी। हमले के बाद पुलिस बल ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद संदिग्ध वहां से भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा। घटना को अंजाम देने वाले की उम्र 40 के लगभग बताई जा रही है।

आपको बता दें कि जापान एक ऐसा देश माना जाता है जहां पर बेहद कम क्राइम है। ऐसे में इस तरह की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। वह कई बार भारत आ चुके हैं। इतना नही बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट के लिए भी वह भारत आ चुके हैं।

हमलावर से चल रही पूछताछ  

बता दें कि जापान को दुनिया के सुरक्षित देशों की लिस्ट में शुमार किया जाता है। लेकिन इस तरह के हमले ने सभी को चौंका दिया है। जापान की पुलिस इस घटना से सतर्क हो गई है। घटना स्थल के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में ये छोटी सभा थी। इस सभा में करीब 100 लोग शामिल थे। पूर्व पीएम आबे जैसे ही मंच पर भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चला दी है, जिसके बाद आबे नीचे गिर गये।

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com