1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Gujarat Sologamy : खुद से ही शादी कर अकेली हनीमून पर जाएगी ये युवती

Gujarat Sologamy : खुद से ही शादी कर अकेली हनीमून पर जाएगी ये युवती

गुजरात के वडोदरा में रहने वाली एक युवती खुद से ही शादी करने जा रही है। देश का ये पहला ऐसा मामला होगा जब कोई खुद से ही विवाह करेगा। ये शादी सभी रस्मों के साथ 11 जून को होने वाली है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Gujarat Sologamy: गुजरात के वडोदरा में एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। आपको बता दें कि ये विवाह इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें गुजरात के वडोदरा की एक 24 वर्षीय युवती 11 जून को खुद से ही शादी करने जा रही है। भारत की ये पहली ऐसी शादी होगी जिसमें महिला खुद ही स्वयं के साथ विवाह (सोलोगैमी) करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात की रहने वाली क्षमा बिंदु खुद सभी रीति रिवाजों के साथ अपनी शादी करेंगी। यह शादी एक सामान्य शादी की तरह ही होगी बस इसमें केवल दूल्हा नहीं होगा।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

क्यों आया इस तरह से शादी का विचार?

एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए वडोदरा की क्षमा बिंदु ने कहा कि मैं इस बारे में सोचती थी, लेकिन ये साकार होगा ऐसा सोचा नहीं था। इसके बाद क्षमा ने सोलोगैमी के विषय में पढ़ा, जिसके बाद ही उसने शादी करने का निर्णय लिया। क्षमा बिंदु ने कहा कि उनकी शादी आत्मप्रेम की मिसाल बनेगी। क्षमा ने कहा कि उसने पूरे देश में खुद से शादी करने वाली महिला तलाश करने की कोशिश की लेकिन उन्हें ऐसा एक भी मामला नहीं मिला।

हनीमून पर भी अकेली ही जाएंगी क्षमा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिंदु ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन हर लड़की की तरह दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए उसने खुद से ही विवाह करने का निर्णय लिया। क्षमा बिंदु शादी की सभी रस्मों के बाद दो सप्ताह के गोवा भी घूमने जाना चाहती है। इस ट्रिप को वह अपना हनीमून बता रही हैं। सोलोगैमी के बारे में उन्होंने बताया कि स्वयं के लिए प्यार व प्रतिबद्धता को ही सोलोगैमी कहा जाता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी से मिलीं जापानी पीएम साने ताकाइची, राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत

क्या कानून इसे वैध मानता है?

सोलोगैमी विवाह को कानूनी रूप से किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है। इस तरह के विवाह के बाद भी व्यक्ति कानूनी दस्तावेजों पर अपने वैवाहिक स्टेटस को बदलने की आवश्यकता नहीं होती है। कानूनी जानकार बताते है कि भारतीय कानून के अनुसार आप खुद से ही शादी नहीं कर सकते हैं। शादी में दो व्यक्तियों का होना जरूरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com