1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hamirpur : बिजली विभाग में युवक का हंगामा, ज्यादा बिल आने पर SDO के साथ की अभद्रता व मारपीट की कोशिश, गिरफ्तार

Hamirpur : बिजली विभाग में युवक का हंगामा, ज्यादा बिल आने पर SDO के साथ की अभद्रता व मारपीट की कोशिश, गिरफ्तार

यूपी के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग में एक युवक ने जमकर हंगामा किया और मारपीट पर उतारू हो गया।

By up bureau 

Updated Date

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग में एक युवक ने जमकर हंगामा किया और मारपीट पर उतारू हो गया। युवक बिजली का बिल ज़्यादा आने से परेशान था। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई।वही अब एसडीओ कार्यवाही करवाने की बात कहते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

हमीरपुर जिला मुख्यालय के बिजली कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक फूल सिंह कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव का रहने वाला है। जिसका बिजली का बिल ज़्यादा आ गया था। इसी समस्या को लेकर वह एसडीओ हरिश्चंद्र के पास आया था। समस्या बताते समय किसी बात को लेकर बहस हो गई और मारपीट की नौबत आ गई।युवक ने एसडीओ साहब का गिररबान पकड़ लिया और धक्का मुक्की करने लगा। कार्यालय में हंगामा बढ़ते देख अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस हंगामा करने वाले युवक को अपने साथ थाने ले गई ।वही अब एसडीओ साहब कार्यवाही करवाने की बात कह रहे है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com