1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. बरपा रही कहरः गर्मी ने ली 100 से ज्यादा लोगों की जान

बरपा रही कहरः गर्मी ने ली 100 से ज्यादा लोगों की जान

गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। इस कहर से कई लोगों की जान चली गई है!

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। जून के महीने में गर्मी कहर बरपा रही है। ऐसे में छोटे कस्बों में तो और भी ज्यादा बुरा हाल देखने को मिलता है। गर्मी से काफी लोग परेशान रहते हैं। उनके लिए यह झेल पाना काफी मुश्किल होता है। एक तो गर्मी ऊपर से यह धूप। दोपहर की बात तो छोड़ दें, लोग शाम को भी घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। सबसे बुरा हाल इस वक्त बिहार में देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि गर्मी से लोगों की क्या हालत है। कितने लोगों ने इस भीषण गर्मी से अपनी जान गंवाई है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

कितने लोगों की जान गई ?

बिहार, यूपी, ओडिशा में भीषण गर्मी और लू के कारण करीब 100 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बिहार के साथ-साथ उत्तर भारत के लोग इन दिनों गर्मी का प्रकोप झेल रहे है । मौसम विभाग की मानें तो मानसून रविवार तक आने के आसार थे, जिससे कि वहां के लोगों को गर्मी से निजात मिलें।

बता दें बिहार के पटना में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी जिलों से 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कुछ लोगों की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कह दिया है कि जरूरत ना हो तो घर से बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर में।

यही हाल यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यूपी के बलिया में 11 जून से अब तक 83 लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें से 54 ऐसे लोग हैं, जिनकी गर्मी से बेहाल होकर जान गई है।  16 जून को 137 मरीज भर्ती हुए थे। इन मरीजों में से 20 मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद 17 जून को 1  ने गर्मी के कारण अपनी जान गंवाई है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

ओडिशा में इतनी मौतें ?

एक नजर ओडिशा की गर्मी पर डालें तो वहां भी लगातार गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। 18 जून को 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। इससे लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। कुल मिलाकर तीन राज्य बिहार, यूपी और ओडिशा में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com