मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

बारिश में आपको होती है ये परेशानी तो जानिए कारण

Avnish

कई लोगों को बारिश में भीगना बेहद पसंद है बिना यह जाने की कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

itching
शेयर करें

नई दिल्ली ।  गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदे पड़ती हैं तो हर किसी को आनंद आता है।  कई लोग इस पल का खूब मजे भी लेते हैं। लेकिन आप यह नहीं जानते हैं कि जब पसीने के ऊपर बारिश की बूंदे गिरती हैं तो इससे खुजली और रैशेज जैसी कई परेशानियां होती हैं। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। खुजली की समस्या हो रही है तो आप कुछ घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं. इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में।

नीम का पानी- अगर बारिश में भीगने के बाद ज्यादा परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप इसे दूर करने के लिए नीम के पानी का उपयोग कर सकते हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे खुजली में राहत मिल सकती है।

नारियल का तेल-  एक निवारण नारियल का तेल भी है। यह तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। यह संक्रमण और खुजली से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे स्किन में नमी बरकरार रहेगी और खुजली से भी छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा जेल- आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह भी आपको काफी ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। इसमें भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। साथ ही यह अपने सूदिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है. इसे लगाने से जलन में आराम मिल सकता है।

सेब का सिरका-आप सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी खुजली दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं या फिर पानी से नहा लें।

 

शेयर करें