मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अफगानिस्तान के लिए फरिश्ता बना भारत, भेजी 3 टन जीवन रक्षक देवाएं व 5 लाख कोविड वैक्सीन

इंडिया वॉइस

अफगानिस्तान के लोगों की सहायता के लिए देश ने तीन टन रक्षक दवाओं की खेप भेजी है। इस खेप में कोविड वैक्सीन की करीब 5 लाख डोज दी गई है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 29 जनवरी। भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर अफगानिस्तान को 3 टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है। यह भारत की ओर से भेजी गई ऐसी चौथी खेप है। इसे काबुल स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंप दिया गया है।

अफगानिस्तान को भेजी गई 5 लाख कोविड वैक्सीन

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ अपने विशेष संबंधों को जारी रखने और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रयास में हम पहले ही चिकित्सा सहायता के तीन शिपमेंट की आपूर्ति कर चुके हैं। इनमें अफगानिस्तान को कोविड वैक्सीन की 5 लाख खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं। इन्हें डब्ल्यूएचओ और इंडिया गांधी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, काबुल को सौंप दिया गया।

मंत्रालय का कहना है कि आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के तौर पर और अधिक सामग्री की आपूर्ति की जाएगी जिसमें दवाएं और खाद्यान्न शामिल हैं।

शेयर करें